
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन की जून 2026 सत्र की 10वीं-12वीं की कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। दोनों कक्षाओं की दो-दो दिनों की परीक्षाओं को री-शेड्यूल किया गया है, जिसके बाद अब 10वीं की परीक्षा 12 अगस्त तक और 12वीं की परीक्षा 18 अगस्त 2026 तक चलेगी।
बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी। वहीं प्रयोगिक परीक्षाएं पहला पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।
12वीं कक्षा (Class 12th) की परीक्षाओं में बदलाव
12वीं कक्षा के लिए पहले जो परीक्षाएं 30 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को होने वाली थीं, उन्हें आगे बढ़ा दिया गया है।
- 30 जुलाई 2026 को पहली पाली में होने वाली हिंदी (301) और दूसरी पाली में होने वाली अंग्रेजी (302) की परीक्षा अब 17 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
- 3 अगस्त 2026 को पहली पाली में होने वाली भूगोल (315) और दूसरी पाली में होने वाली इतिहास (314) की परीक्षा अब 18 अगस्त 2026 को होगी।
- 12वीं की अन्य सभी परीक्षाएं (जैसे 31 जुलाई को गणित व रसायन विज्ञान, 1 अगस्त को जीव विज्ञान व भौतिकी आदि) अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी।
10वीं कक्षा (Class 10th) की परीक्षाओं में बदलाव
10वीं कक्षा के लिए भी 30 जुलाई और 3 अगस्त की परीक्षाओं को स्थगित कर नई तारीखें जारी की गई हैं:
- 30 जुलाई 2026 को पहली पाली में होने वाली विज्ञान (216) और दूसरी पाली में होने वाली चित्रकला (223) की परीक्षा अब 11 अगस्त 2026 को होगी।
- 3 अगस्त 2026 को पहली पाली में होने वाली हिंदी (201) और दूसरी पाली में होने वाली भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222) की परीक्षा अब 12 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
- 10वीं की बाकी परीक्षाएं (जैसे 31 जुलाई को गृह विज्ञान व सामाजिक विज्ञान, 1 अगस्त को अंग्रेजी व गणित आदि) पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी।
अब दिनांक 17.08.2026 एवं दिनांक 18.08.2026 को आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar #BBOSE @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp pic.twitter.com/Z99j7g8iCy
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 11, 2026
अब दिनांक 11.08.2026 एवं दिनांक 12.08.2026 को आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar #BBOSE@BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp pic.twitter.com/LSRjqCc9l0
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 11, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

