राज्य के निवासियों को अब 24 घंटे में मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं करना होगा लंबा इंतजार

बिहार में जो आवेदक अपने लाइसेंस बनवाना चाहते हैं अब उन्हें ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ड्राइविंग टेस्ट और सत्यापन के बाद 24 घंटे के भीतर लाइसेंस उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Bihar

अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो एक राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ड्राइविंग टेस्ट पास करने के केवल 24 घंटे के भीतर आवेदकों को लाइसेंस उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने यह निर्णय लेते हुए लाइसेंस बनाने की सुविधा को अधिक तेज बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि अब तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक का समय लगता था। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब परिवहन एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार में समीक्षा बैठक के दौरान चयनित एजेंसी को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह की बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपभोक्ताओं को ना हो परेशानी

समीक्षा बैठक में ये कहा गया कि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की असर सुविधा नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि लाइसेंस जारी करने में देरी की शिकायत नहीं आनी चाहिए समय सीमा का हर हाल में पालन किया है जाए। श्रवण कुमार ने यह निर्देश भी दिए की जेलों में चिप रहित लैमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र की प्रिंटिंग व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे।

नहीं चलेगी एजेंसी की लापरवाही

मंत्री के मुताबिक एजेंसी को यह बात सुनिश्चित करनी होगी कि कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा कार्यालय में उपलब्ध रहे। किसी जिले में सामग्री कमी के कारण अगर डीएल या आरसी जारी करने में कोई बाधा आती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एजेंसी की होगी और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अब तक कितने आवेदन

अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो बिहार में हर महीने 55000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन जिला परिवहन कार्यालय में प्राप्त हो रहे हैं। 16 दिसंबर को 1840 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें से 234 मुजफ्फरपुर 163 पटना 88 गोपालगंज और 87 87 आवेदन समस्तीपुर और भागलपुर से प्राप्त हुए हैं। बढ़ते आवेदन की संख्या को देखते हुए विभाग में काम दुरुस्त करने पर जोर दिया है।

कैसे करें आवेदन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बिहार में पूरी तरह से पारदर्शी है। बिना किसी परेशानी की आवेदक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सारथी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन, स्लॉट बुकिंग, ड्राइविंग टेस्ट और सत्यापन के बाद अभ्यर्थी 24 घंटे के भीतर लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत लोगों को कार्यालय के चक्कर बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे। ये व्यवस्था सरल और भरोसेमंद रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews