मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने LNJP सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 31 दिसंबर 2025 को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
Bihar CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 31 दिसंबर 2025 को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हड्डी रोग के इस अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए। ये जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी।

नीतीश कुमार ने किया LNJP सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का निरीक्षण

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि बुधवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मरीजों एवं उनके परिवारजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

वर्ष 2012 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशीनगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया, जहां पर हड्डी रोग से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इस अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपए की लागत से 400 बेड के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई।

इस अति विशिष्ट अस्पताल में समुचित इलाज के लिए 66 चिकित्सकों सहित कुल 140 पदों का सृजन किया गया है। इस अस्पताल भवन के निर्माण से यहां इलाज के लिए आने वाले हड्डी रोग के मरीजों को काफी सुविधा होगी।

215 करोड़ की लागत से बन रहा अस्पताल

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2012 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशीनगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी, ताकि यहां हड्डी रोग से संबंधित सभी प्रकार के उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

इस घोषणा के आलोक में अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड वाले अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। यह 6 मंजिला आधुनिक अस्पताल भवन वर्तमान में निर्माणाधीन है, जिसका कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews