गणतंत्र दिवस पर मरांची महादलित टोला पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, लाभार्थियों को बांटे पेंशन चेक, किए बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला पहुंचे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला पहुंचे। यहां आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टोले के वयोवृद्ध सिद्धेश्वर मांझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बता दें कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंधता एवं दृष्टिहानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को चश्मा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों को चेक तथा जन वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादलित टोले में झण्डोत्तोलन समारोह का आयोजन होता है। पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर महादलित टोला में आना उनकी परंपरा रही है।

सीएम ने कार्यक्रम में की यह घोषणाएं

सीएम ने महादलित टोला में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि टोले में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मरांची से राज्य उच्च पथ-78 तक सड़क का निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मध्य विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।

साथ ही पंचायत के सभी आहर और पईन का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मरांची महादलित टोला में विकास के कई कार्य किए गए हैं और लोगों की कुछ नई मांगों पर भी काम कराया जाएगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews