बिहार में ‘जुबानी जंग’ के बाद ‘जूतम-पैजार’, डिबेट शो में भिड़े RJD और JDU नेता, थप्पड़ और चप्पल से हुई जमकर धुनाई

बिहार में ‘जुबानी जंग’ के बाद ‘जूतम-पैजार’, डिबेट शो में भिड़े RJD और JDU नेता, थप्पड़ और चप्पल से हुई जमकर धुनाई

बिहार के रोहतास जिले के चैनारी में शुक्रवार शाम एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के डिबेट शो “इलेक्शन एक्सप्रेस” के दौरान बवाल मच गया। कार्यक्रम में मौजूद राजद और जदयू नेताओं के बीच बहस हिंसक रूप ले गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंच पर चुनावी मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, तभी आरजेडी नेता इमरान खान ने जदयू नेता दिनेश राम चंद्रवंशी पर अचानक थप्पड़ मार दिया। घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम आधे घंटे तक बाधित रहा।

थप्पड़ पड़ते ही हुआ पलटवार

जदयू नेता दिनेश राम चंद्रवंशी भी आवेश में आ गए और उन्होंने चप्पल निकालकर आरजेडी नेता को मारने की कोशिश की। हालाँकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों नेताओं को अलग किया। इस दौरान हंगामा करीब 30 मिनट तक जारी रहा। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस हिंसक घटनाक्रम से स्तब्ध हैं और इसे चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाला करार दे रहे हैं।

जदयू नेता ने आरोप लगाए

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दिनेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि वे चुनावी चौपाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान आरजेडी नेता ने हमला किया और उनका गला दबाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस हमले में उन्हें गंभीर चोट आई है। दिनेश ने आरोप लगाया कि आरजेडी नेता ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। उनका कहना था कि यह हमला पूरी तरह निंदनीय है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

स्थानीय विधायक ने किया कड़ा बयान

चैनारी के स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने इस हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि सुशासन वाली सरकार में भी आरजेडी समर्थकों के जरिए भरी सभा में गुंडागर्दी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरजेडी फिर सत्ता में आती है, तो बिहार में “जंगल राज” स्थापित हो सकता है। विधायक ने सभी दलों से संयम बनाए रखने और चुनावी कार्यक्रमों में लोकतांत्रिक तरीके से बहस करने की अपील की, ताकि आम जनता शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी राजनीतिक राय व्यक्त कर सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews