मोकामा में तनावपूर्ण हालात! दुलारचंद की हत्या के बाद अब RJD उम्मीदवार वीणा देवी की गाड़ी पर हुआ हमला, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच ​मोकामा के हालात तनावपूर्ण हैं। जनसुराज (Jan Swaraj) पार्टी प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में गुरुवार को प्रचार कर रहे दुलारचंद की हत्या से माहौल गरमाया हुआ है। अब RJD उम्मीदवार वीणा देवी (Veena Devi) की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।
Bihar Mokama Veena Devi

Bihar Mokama Veena Devi

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में प्रचार का शोर चरम पर पहुंच गया है। सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। एक तरफ तो चुनाव का माहौल और दूसरी ओर मोकामा (Mokama) के हालात तनावपूर्ण हो गए है। मोकामा में जनसुराज (Jan Suraj) पार्टी प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में गुरुवार को प्रचार कर रहे दुलारचंद की हत्या से माहौल गरमाया हुआ है। अभी ये मामला थमा नहीं है। अब मोकामा से RJD उम्मीदवार वीणा देवी (Veena Devi) की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। वीणा देवी पूर्व सांसद सूरजभान सिंह (Suraj Bhan Singh) की पत्नी हैं।

मामला शांत भी नहीं हुआ था कि RJD उम्मीदवार वीणा देवी की गाड़ी पर हमला कर माहौल और बिगड़ गया। इस घटना के बाद सूरजभान सिंह के समर्थकों ने विरोधियों पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं दुलारचंद यादव के परिजनों ने हत्या का आरोप अनंत सिंह (Anant Singh) पर लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ अनंत सिंह ने इस हत्याकांड के पीछे उन्हें बदनाम करने के लिए सूरजभान सिंह की साजिश बता रहे हैं। इस मामले के बाद इलाके में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला

मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे उम्मीदवार के काफिले पर अनंत सिंह के समर्थकों ने हमला किया, तो दुलारचंद बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। इतना ही न हीं हमलावरों ने उनको कार के पहियों के नीचे कुचल दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन भी निशाना साधा है। उदय सिंह ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यह घटना जंगलराज का डर दिखाकर वोट मांगने वालों के इशारे पर हुई है। यह हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

लगातार घटनाओं से माहौल गर्म

मोकामा में लगातार हो रही घटनों के बाद अब बिहार का राजनीतिक माहौल विपरीत हो गया है। हालातों को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एक ओर दुलारचंद की हत्या ने सियासी हलचल मचा दी है, वहीं अब वीणा देवी की गाड़ी पर हमला मोकामा की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। मोकामा की घटना अब चुनाव में असर डाल सकती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews