सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर, समय से पहले आएगी मार्च की सैलरी और पेंशन, वित्त मंत्री का ऐलान

बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मार्च महीने की सैलरी और पेंशन फरवरी में ही खातों में भेजने का ऐलान किया है।
employee news

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने होली के त्यौहार को देखते हुए फरवरी महीने की सैलरी और पेंशन मार्च के बजाय इसी महीने में भेजने का ऐलान किया है। मंगलवार (24 फरवरी 2026) को राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बात की जानकारी विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान दी।

वित्त मंत्री ने विधानसभा में किया ऐलान

वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विपक्ष के सदस्यों के खजाना खाली होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति संतुलित है। सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। खजाना खाली होने वाली बात बेबुनियाद है। सरकार समय पर कर्मचारियों और राज्य के पेंशनभोगियों की पेंशन और सैलरी दे रही है। होली से पहले की राज्य के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन की राशि के खाते में भेज दी जाएगी।

सभी विभागों को दिए गए निर्देश

वित्त मंत्री ने बताया कि त्योहारों के दौरान होने वाले खर्चों को देखते हुए सभी विभागों को वेतन जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोषागार स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भुगतान प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी। पेंशनधारकों को भी समय पर राशि मिलने से राहत मिलेगी। इससे कर्मचारियों को वेतन और पेंशनभोगियों को पेंशन के लिए अगले महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संभावना है कि 28 फरवरी से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खातों में सैलरी-पेंशन आ सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews