
Employees September Salary : बिहार के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने दुर्गा पूजा और दशहरे को देखते हुए सितंबर महीने के वेतन का भुगतान समय से पहले जारी करने का ऐलान किया है। यह भुगतान आज 25 सितंबर गुरुवार से शुरु हो जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने आदेश भी जारी कर दिया है।बता दे कि हाल ही में शिक्षा विभाग के सचिव सह माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भी सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि एक सप्ताह के भीतर प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का लंबित वेतन भुगतान कर दिया जाए।
इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
जारी किए गए आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारी के साथ-साथ हाईकोर्ट, विधानसभा, विधान परिषद और राजभवन के कर्मियों को भी सितंबर का वेतन समय से पहले दिया जाएगा। इसके लिए आदेश की प्रति सभी कोषागार पदाधिकारियों को भेज दी गई है।
कामगारों की मजदूरी बढ़ी
- बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने सभी कामगारों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की है। राज्य सरकार ने मजदूरी दर में क्रमशः 400 रुपये, 500 रुपये और 600 रुपये की वृद्धि की गई है। अब अकुशल श्रमिक को 428 रुपये, अर्द्धकुशल को 444 रुपये, कुशल को 541 और अतिकुशल श्रमिक को प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी 660 रुपये होगी।
- इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग द्वारा बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। नई दर एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी।इससे पहले अप्रैल, 2025 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ायी गई थी।
- ये दरें सभी क्षेत्रों-जैसे निर्माण, कृषि, उद्योग-में लागू होंगी। विभाग ने सभी नियोक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे इन दरों का पालन करें. उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Finance Department Order

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

