पटना एयरपोर्ट से जल्द खत्म होगा Indigo की उड़ानों का संकट, जीएम ने दिया सामान्य संचालन का आश्वासन

इंडिगो के उड़ान संचालन में पिछले कुछ दिनों से अव्यवस्थाओं का दौर देखने को मिल रहा है। पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट रद्द होने की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं। अब जीएम ने एयरपोर्ट का दौरा कर स्थिति जल्द सामान्य होने की बात कही है।
Indigo

पिछले कुछ समय से इंडिगो की बिगड़ी हुई परिचालन व्यवस्था की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसमें सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अब इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर भूदेव सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिचालन व्यवस्था को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि 16 दिसंबर से सभी उड़ाने पूर्व की तरह संचालित हो सकेगी।

इंडिगो की उड़ानों का संकट लंबे समय से देखने को मिल रहा है। जीएम ने जल्द ही सामान्य संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद पटना से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है। एयरपोर्ट से उड़ने वाली इंडिगो की फ्लाइट के नियमित संचालन की तैयारी पूरी की जा चुकी है।

जल्द शुरू होगा Indigo का सामान्य संचालन

बता दें कि 3 दिसंबर से इंडिगो की उड़ान सेवा लगातार प्रभावित चल रही है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए गुरुवार को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर जीएम खुद पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के बाद जनरल मैनेजर मीडिया को संबोधित करते दिखाई दिए।

जल्द सुधारी जाएगी व्यवस्था

गुरुवार के दिन इंडिगो की पांच उड़ाने रद्द थी जिसकी वजह से यात्रियों को काफी असुविधा हुई।अब अधिकारियों ने ये भरोसा दिलाया है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। भूदेव ने कहां कि उड़ान का संचालन सामान्य होते ही यात्री बिना किसी टेंशन के अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। सेवाओं में स्थिरता लाने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों की आर्थिक असुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने रिफंड को लेकर भी आश्वासन दिया है।

यात्रियों को मिलेगा रिफंड

रिफंड की इस पॉलिसी के मुताबिक फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को दो से तीन दिनों के अंदर राशि वापस कर दी जाएगी। ऐसे में आने जाने में होने वाले परेशानी तो यात्रियों को उठाने ही पड़ेगी लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं रहेगी कि उनका किराया व्यर्थ चला गया। पटना एयरपोर्ट के दौरे पर पहुंचे जनरल मैनेजर को एयरपोर्ट निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी ने वर्तमान में चल रही व्यवस्था, उड़ान संचालन पर पड़े प्रभाव और यात्रियों के लिए किए जा रहे प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सेवाओं में आए व्यवधान के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है। जिससे पटना से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews