मुजफ्फरपुर: बोचहां में सांसद धर्मशीला गुप्ता ने ऐसा क्या कहा? मचा हंगामा, भड़के BJP कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर: बोचहां में सांसद धर्मशीला गुप्ता ने ऐसा क्या कहा? मचा हंगामा, भड़के BJP कार्यकर्ता

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय बवाल मच गया जब राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने गलती से निर्दलीय पूर्व विधायक बेबी कुमारी को जीत की अग्रिम बधाई दे दी। यह सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशी के समर्थकों में नाराजगी फैल गई और मंच पर ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया।


मंच पर अफरा-तफरी, सांसद ने मांगी माफी

सांसद धर्मशिला गुप्ता के बयान के बाद माहौल बिगड़ने लगा। कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही विरोध जताना शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए गुप्ता ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि यह जुबान फिसलने के कारण हुआ और उनका मकसद भाजपा प्रत्याशी को ही आशीर्वाद देने का था। बावजूद इसके, कार्यकर्ताओं का गुस्सा कुछ देर तक शांत नहीं हुआ और सम्मेलन में हंगामा जारी रहा।


अंदरूनी खींचतान उजागर

इस घटना ने भाजपा की अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंच से इस तरह का बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। सम्मेलन में कई बार नारेबाजी हुई और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।


केंद्र और बिहार सरकार के कार्यों पर चर्चा

सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कार्यक्रम में केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र एवं बिहार सरकार के कार्यों की चर्चा की।”


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और एनडीए के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews