लालू-राबड़ी के सुरक्षा और बंगले विवाद में नया मोड़, बिहार पुलिस ने दी पूरी जानकारी

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीते दिन ही यह कहा था कि उनकी और राबड़ी देवी की सुरक्षा घटाने और आवास रद्द करने का काम नीतीश कुमार के इशारे पर किया गया है। इसके बाद अब बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों नेताओं की सिक्योरिटी को लेकर सफाई दी है।
Lalu Prasad Yadav Rabri Devi

फाइल फोटो

लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा और बंगले से जुड़ा मामला इन दोनों बिहार की सियासत का सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है। इस बात को लेकर काफी ज्यादा राजनीति देखने को मिल रही है। दोनों नेता अपनी सुरक्षा वापस कर चुके थे और उसके बाद राजद ने सत्ता पक्ष पर लगातार हमले किए थे।

बीते ही दिन लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्हें यह कहते हुए देखा गया था कि इन सब के पीछे नीतीश कुमार का हाथ है। इसके बाद इस मामले में और भी तूल पकड़ लिया था। वहीं अब बिहार पुलिस को इस मामले में सोशल मीडिया के जरिए पूरी जानकारी देते हुए देखा गया।

बिहार पुलिस की सफाई

बिहार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक पोस्ट करते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम 2010 के तहत सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। इसमें बुलेट प्रूफ गाड़ियां फिर शामिल है। पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार के 2 मई 2017 के प्रस्ताव के मुताबिक घर की सुरक्षा, अंगरक्षक, एस्कॉर्ट गार्ड पायलट और बीआर कार दी गई है। इसके अलावा सादे कपड़ों में एसबी कंपोनेंट के सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

नीतीश कुमार पर लगाया था आरोप

लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था और कहा था कि उनकी और राबड़ी देवी की सुरक्षा कम करने और आवास रद्द करने का फैसला नीतीश कुमार के कहने पर लिया गया है। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। बता दें कि हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी घटाने और उनके मौजूदा आवास को रद्द कर दूसरी जगह जाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद से ये मामला लगातार चर्चा में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews