इस दिन होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में 25 नवंबर को सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। बैठक में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तारीख तय की जा सकती है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों भी लिए जा सकते हैं।
Nitish Cabinet Meeting

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों बंटवारा हो गया हैं। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे देखने को मिले हैं। इस बीच, अब कैबिनेट बैठक की तारीख भी सामने आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में 25 नवंबर को सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। जिसमें विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तारीख तय की जा सकती है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों भी लिए जा सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कुछ बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। जिनमें युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे सबसे अग्रणी हैं। विशेष रूप से उन महिलाओं की निगाह इस बैठक पर है जिन्हें अभी तक सरकार की 10 हजार रुपए वाली आर्थिक सहायता योजना का लाभ नहीं मिला है।

युवाओं की कैबिनेट बैठक पर नजर

इस बैठक पर युवाओं की भी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि चुनाव से पहले एनडीए ने घोषणापत्र और सभाओं के माध्यम से कई वादे किए थे। जिसमें भर्ती, रोजगार एवं नए उद्योग जैसे मुद्दे थे। अब युवा ये आस लगाए बैठे हैं कि नीतीश कुमार की सरकार राज्य में रोजगार, कौशल विकास और सरकारी नियुक्तियों पर कोई ठोस और व्यवहारिक घोषणा करेंगी।

बता दें कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों की यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम मंत्री शामिल होंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews