बिहार उपचुनाव से पहले पोस्टर वॉर, पटना में लगे प्रशांत किशोर के होर्डिंग, लिखा- वोट नहीं नोट…

बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में पोस्टर की राजनीति शुरू हो गई है। यहां प्रशांत किशोर के कई पोस्टर लगाए हैं, जिनमें वोट नहीं नोट की बात लिखी गई है।
Prashant Kishor

बिहार में विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। चुनाव से पहले गणितज्ञ केसी सिन्हा ने प्रशांत किशोर का साथ छोड़ दिया है। वो जन सुराज को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद अब पटना में अलग ही नजारा देखने को मिला है।

दअसल पटना की सड़कों पर कुछ पोस्टर लगाए हैं, जो प्रशांत किशोर के हैं। इन पर लिखा है केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। ये पोस्टर किसने और कब लगाएं हैं, फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

पटना में किशोर के पोस्टर

राजधानी पटना में कई जगह यह पोस्टर लगाए गए। पोस्टर के नीचे सौजन्य बांकीपुर की जनता लिखा हुआ है। इसमें प्रशांत किशोर की तस्वीर है और उनके सिर पर मुस्लिम टोपी लगी हुई दिखाई दे रही है। गले में गमछा है और हाथ में नोट की गड्डी है।

जन सुराज को बताया धन सुराज

इस पोस्टर में जन सुराज पार्टी को धन सुराज पार्टी बताया गया है। पीके के पोस्टर पर वोट नहीं नोट चाहिए लिखा हुआ है। जैसे ही इस पोस्टर की तस्वीरें सामने आई है सियासी गलियारे में हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। इस पर प्रशांत किशोर या फिर जन सुराज पार्टी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

कई लोगों ने छोड़ा प्रशांत का साथ

बता दें कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका तब लगा जब 2025 में उनकी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इनमें प्रोफेसर के सी सिन्हा से लेकर रितेश रंजन जैसे नाम शामिल हैं। वहीं गोपाल सिंह और बृज किशोर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews