SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने जारी किया बिहार वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट, आज से मतदाता देख सकेंगे अपना नाम

चुनाव आयोग आज तीन बजे अपने अधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड कर देगा, वहां पर भी नाम देखा जा सकता है ।
congress protest parliament SIR

बिहार में किये जा रहे मतदाता सूची ने विशेष गहन परीक्षण (SIR) के खिलाफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का संसद में हंगामा जारी है, विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसपर चर्चा की मांग की है वहीं संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी जारी है, उधर हंगामे के बीच चुनाव आयोग की प्रक्रिया जारी है, आयोग ने आज बिहार वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया मतदाता 3 बजे के बाद से वेबसाइट पर अपना नाम देख सकेंगे।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने आज एक बार फिर संसद परिसर में एसआईआर पर प्रदर्शन किया, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई सहित अन्य नेताओं ने इसके खिलाफ नारेबाजी की और कहा-SIR लोकतंत्र पर वार है, हम कमज़ोर तबकों के मतदान का अधिकार छीनने नहीं  देंगे, इंडिया की लड़ाई जारी है।

ECI ने किया प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

उधर बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद आज शुक्रवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है यानि पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कोई भी मतदाता अपने बीएलओ (बूथ लेवर एजेंट) से संपर्क कर या शनिवार से बूथ पर जाकर सूची में अपना या परिजन का नाम देख सकते हैं।

1 सितंबर 2025 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित 

आयोग ने निर्देश दिया है कि बिहार के सभी 38 जिलों में संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की डिजिटल एवं भौतिक प्रतियां दी जाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), बिहार तथा राज्य के सभी 243 निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ईआरओ) किसी भी मतदाता या मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से पहली अगस्त से पहली सितंबर 2025 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करेंगे। इस दौरान कोई भी पात्र मतदाता जो सूची में सम्मिलित नहीं हो सका हो, अपना नाम जोड़ने, किसी अयोग्य नाम को हटाने या किसी प्रविष्टि में सुधार हेतु आवेदन कर सकता है।

2 अगस्त से विशेष शिविर

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक दो अगस्त से हर दिन राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों एवं नगर निकायों के (नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम) क्षेत्रों में कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यहां दावा-आपत्ति का आवेदन दे सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews