तेज प्रताप यादव के घर बड़ी चोरी, 20 लाख कैश समेत कीमती सामान गायब, PA पर आरोप

तेज प्रताप यादव के घर उनके निजी सहायक द्वारा बड़ी चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। जेजेपी प्रमुख ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि उनके घर से 20 लाख रुपए नगदी के साथ महत्वपूर्ण सामान चोरी हो गया है।
Tej Pratap Yadav

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक 22 जून की देर रात उनके घर से 20 लाख रुपए कैश, सोने की चेन अंगूठी सहित कई महत्वपूर्ण सामान गायब हो गए हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी का आरोप उनके करीबी पर लगा है।

बता दें कि तेज प्रताप 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने यह जानकारी दी है कि मोतीलाल को बैग लेकर भागते हुए देखा गया था।

तेज प्रताप के घर में हुई चोरी

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि मैं आपको जानकारी देना चाहता हूं कि मेरे निजी सहायक द्वारा मेरे आवास से नगदी और मूल्यवान सामान चोरी किया गया है। शिकायत में इस बात का जिक्र है कि घर में रखी आलमारी से 20 लाख रुपए कैश, दो तोला सोने की चेन, एक अंगूठी, दो हार्ड डिस्क चार पेन ड्राइव, एक iPad, मैकबुक, लेनेवो का लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब हुए हैं।

 Tej Pratap Yadav

बाउंड्रीवाल फांदते देखने का दावा

अपनी शिकायत में तेज प्रताप यादव ने यह बताया है कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल को बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदते हुए जाते देखा था। दोनों इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। तेज प्रताप ने मोतीलाल को जल्द से जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अपील की है। इसी के साथ ये आग्रह किया है कि उनका चोरी हुआ सामान बरामद कर उन्हें वापस लौटाने में मदद की जाए।

जांच में जुटी पुलिस

तेज प्रताप यादव की ओर से दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। देर रात ही पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंच गए थे। इस मामले में SDPO अनु तिवारी भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मोतीलाल को ढूंढने में लगी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews