‘NDA पहले चरण में 121 में से 100 सीटें जीत रही..’ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, महागठबंधन को लेकर कही ये बात

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो चुका है। बिहार में इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए और 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। इस बीच, सम्राट चौधरी ने दावा किया कि इस बार मतदान प्रतिशत 4-5% बढ़ा है, और NDA पहले चरण में 121 में से 100 सीटें जीत रही है।
Samrat Chaudhary

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। बिहार में इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए और 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। लोगों ने जमकर इस बार वोटिंग की है। चुनाव के बीच भी दिग्गज नेताओं ने अपनी अपनी जीत के दावे किए। तो वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी दावा किया है कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बड़ा दावा कर दिया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा दावा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि बिहार में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन, जनता और चुनाव आयोग का धन्यवाद। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि इस बार मतदान प्रतिशत 4-5% बढ़ा है, और NDA पहले चरण में 121 में से 100 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी आज हार रहे हैं। इस बार लालू यादव के परिवार का कोई सदस्य नहीं जीत पाएगा। हालांकि स्पष्ट नतीजे आने के बाद ही होगा।

बिहार बनेगी में NDA की सरकार- चिराग

LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने औरंगाबाद के ओबरा में एनडीए समर्थित पार्टी प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया, जहाँ लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। अपने संबोधन में, उन्होंने एक बार फिर ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के नारे को दोहराया और विश्वास व्यक्त किया कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य विकास की नई ऊँचाइयों को हासिल करेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews