पड़ोसी राज्यों से मध्यप्रदेश में घुसे 100 Naxalite, अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

Naxalite surrender in Telangana

Naxalite surrender in Telangana

बालाघाट, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों ऐसी जानकारी मिल रही है कि मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)और महाराष्ट्र (Maharashtra) के लगभग 100 नक्सली (Naxalite) घुस आए हैं। जिनका उद्देश्य अपने आधार का विस्तार करना है। 100 नक्सलियों के मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इसके साथ ही इनसे बचाव के लिए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों (Paramilitary forces) की छह कंपनियां नियुक्त करने की मांग की है।

100 नक्सलियों के घुसने की खबर

इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों से सुरक्षा के लिए जल्द ही मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balaghat) और आदिवासी बहुल मंडला (Tribal dominated mandala) जिले में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। क्योंकि इन्हीं स्थानों पर नक्सलियों (Naxalites) के घुसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि ‘हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 100 नक्सली पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और महाराष्ट्र (Maharashtra) से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में घुस आए हैं। जिनका उद्देश्य इस क्षेत्र में अपने आधार का विस्तार (Base expansion) करना है।’ अधिकारी ने कहा कि यह नक्सली (Naxalite) महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमाओं (Chhattisgarh border) से बालाघाट जिले के अंदर आए हैं। बता दें कि बालाघाट और मंडला जिले एक-दूसरे से लगे हुए हैं।

नक्सलियों के 6 समूह सक्रिय

बताया जा रहा है कि बालाघाट और मंडला जिले में नक्सलियों के करीब 6 समूह सक्रिय है। बता दें कि पिछले महीने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बालाघाट जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नक्सलवाद से निपटने के लिए जल्द ही अर्धसैनिक बलों की 6 कंपनियां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों जैसे- बालाघाट और मंडला में तैनात किए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक बटालियन बालाघाट जिले पर तैनात है। इसके अलावा नक्सलियों से निपटने के लिए स्पेशल रुप से प्रशिक्षण प्राप्त मध्य प्रदेश पुलिस की हॉक फोर्स पहले से ही बालाघाट पर तैनात है।

मुठभेड़ में मारे गए थे तीन नक्सली

पुलिस ने कहा कि नवंबर और दिसंबर 2020 में बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला माओवादी मारी गई थी। जिनमें से दो छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और एक महिला माओवादी महाराष्ट्र की थी। उन्होंने कहा कि इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्यों से ही मध्यप्रदेश में नक्सलियों ने प्रवेश किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बालाघाट जिले में एक नक्सली को सितंबर 2020 में पुलिस ने पकड़ा था, जो छत्तीसगढ़ से बालाघाट में घुसा था।

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश में नक्सलियों का प्रवेश

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली महिला नक्सली शारदा, जो 25 वर्ष की थी। इस पर पुलिस प्रशासन ने 8 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था, तो वहीं मध्य प्रदेश ने 3 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इस नक्सली महिला की मौत 6 नवंबर 2020 को बालाघाट जिले में पुलिस की मुठभेड़ में हुई थी।

मुठभेड़ में नक्सली हुए थे ढेर

पड़ोसी राज्यों से मध्यप्रदेश में घुसे कई नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के गंगलूर से मध्यप्रदेश में आई नक्सली सावित्री और वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की नक्सली शोभा भी बालाघाट जिले में पुलिस की मुठभेड़ में मारी गई थी। इन दोनों ही महिला नक्सली पर पुलिस प्रशासन ने 14-14 लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी। बालाघाट जिले की सीमा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगी हुई है। जिसके कारण आए दिन नक्सली अपने आधार का विस्तार करने के लिए मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews