सब्जी के थैले और दूध की बरनी में ले जा रहे थे 17 लाख रूपए, दो सगे भाई हिरासत में

सब्जी के थैले और दूध की बरनी में ले जा रहे थे 17 लाख रूपए, दो सगे भाई हिरासत में

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

लॉकडाउन(lockdown) में की जा रही सख्ती के चलते पुलिस(police) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्वालियर(gwalior) की पड़ाव थाना पुलिस ने दो सगे भाईयों से चेकिंग के दौरान 17 लाख रुपये बरामद किये हैं। दोनों भाई ये पैसे, दूध की बरनी और सब्जी के थैले में लेकर जा रहे थे।

कोरोना महामारी(corona pandemic) के कारण लॉक डाउन जारी है। पुलिस आने जाने वाले पर कड़ी नजर रख रही है। इसी दौरान आज फूलबाग चेकिंग पॉइंट(checking point) पर उसे बड़ी सफलता मिली जब मोटर साइकिल पर जा रहे दो युवकों के पास से उसे 17 लाख रुपये मिले। पड़ाव थाना टी आई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग पॉइंट पर जब दो युवकों को रोक कर उनसे पूछताछ की और सामान की तलाशी ली तो युवकों के पास मौजूद दूध की बरनी( बर्तन) और सब्जी के थैले में रुपये की गड्डियाँ रखी मिली। ये रुपये 100- 100 की गड्डियों के रूप में हैं। पकड़े गए दिनेश और देवराज सगे भाई हैं ।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो वे सिर्फ इतना बता पाए कि वे दीन दयाल नगर तरफ से बैंक ऑफ इंडिया से आ रहे हैं और लक्ष्मीगंज जा रहे हैं। वे पेशे से किसान हैं लेकिन वो ये नहीं बता पाए कि रुपये किसके हैं। पुलिस ने रुपये जब्त कर उन्हें सात दिन का समय दिया है । पुलिस का कहना है कि यदि ये रुपयों के विषय में सही जानकारी नहीं दे पाएंगे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews