सागर में 3 आरक्षक निलंबित, शराब की पेटी ले जाते वीडियो हुआ था वायरल

डबरा

सागर।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।निलंबित किए गए ये तीनों आरक्षक गोपालगंज थाने में पदस्थ है।शराब की पेटियों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,बीते दिनों जिले में जब्त अवैध शराब को ले जाने वाले तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जब्त अवैध शराब को ले जाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये पुलिस कर्मी एक वायरल सीसीटीवी वीडियो में एक खंडहर नुमा स्थान से शराब ले जाते हुए दिख रहे थे। सोशल मी़डिया पर इन पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शराब की पेटियां ले जाते देखा गया था।जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews