घटिया चावल सप्लाई करने के मामले में बैहर की 5 और वारासिवनी की 3 राइस मिल सील

घटिया चावल सप्लाई करने के मामले में बैहर की 5 और वारासिवनी की 3 राइस मिल सील

बालाघाट, सुनील कोरे |  जिले में घटिया चांवल सप्लाई किये जाने के मामले में प्रदेश सरकार (MP Government) के निर्देश के बाद बालाघाट प्रशासन (Balaghat Administration) ने घटिया चांवल सप्लाई करने वाले राईस मिलर्स के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात तक जिले के बैहर में 5 और वारासिवनी में तीन राईस मिल को सील कर दिया गया है। इस तरह जिले की अब तक 8 राईस मिल सील कर दी गई है।

बुधवार 2 सितंबर को अनुविभाग बैहर की तहसील परसवाड़ा में कलेक्टर महोदय के आदेश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (रा) बैहर श्री गुरु प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तहसील परसवाड़ा में 5 राईस मील को सील किया गया। उक्त कार्यवही तहसीलदार बैहर श्रीमती ज्योति ठाकुर, तहसीलदार परसवाड़ा नितिन कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार केशर बनपेला, संदीप नागोसे एवं 8 पटवारी तहसील बैहर एवं परसवाड़ा के द्वारा की गई। इसी कड़ी में वारासिवनी में तीन राईस मिल को सील कर दिया गया है।

वारासिवनी एसडीम संदीप सिंह ने बताया कि राजस्व अनुविभाग वारासिवनी के अंतर्गत आने वाली 13 राईस मिल में से तीन राईस मिल को गोदाम सहित सील कर दिया गया है। इनमें खैरलांजी की दुर्गा राईस मिल, वारासिवनी की संचेती राईस मिल एवं लालबर्रा तहसील के ग्राम नैतरा की कुमार राईस मिल शामिल है। शेष 10 मिलो के सील करने की कार्यवाही 3 सितंबर को की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews