इस जिले में RAF के 6 जवान Corona संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी कैंप का सर्वे

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

रायसेन।दिनेश यादव

रायसेन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हो रही है। गुरुवार को Raf 107वी वाहिनी (रेपिड डेक्शन फोर्स) के 6 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भोपाल एम्स में जांच के बाद सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओबैदुल्लागंज बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। जिसके बाद जिले से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 91 पहुंच गया है।

दरअसल औबेदुल्लागंज ब्लॉक के हिनोतिया ग्राम के पास Raf का कैम्प स्थित है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गौरहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।वहीँ अब स्वास्थ्य विभाग की टीम Raf कैंप सहित अन्य जगह का सर्वे करेगी । बता दें की जिले में अबतक 70 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अब तक पांच की कोरोना से मौत हो चुकी है। इधर जिले में अब कोरोना के 16 एक्टिव मामले हैं।

वहीँ आज भोपाल में भी 58 नए केस सामने आए। इसके साथ राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2396 हो गई। आज हॉटस्पॉट ऐशबाग के महामाई बाग में 16 लोग संक्रमित मिले, इनमें एक ही परिवार के 10 सदस्य शामिल हैं। राजधानी के जेपी अस्पताल में भी काेराेना मरीजाें काे भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में 20 बेड का डेडिकेटेड आईसीयू तैयार किया जा रहा है। यहां हर बेड पर ऑक्सीजन, वैक्यूम और वेंटिलेटर जैसी तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। एनएचएम की ओर से बनाए जा रहे आईसीयू पर करीब 1.40 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। राजधानी में अब तक 1668 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 73 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अब 700 एक्टिव केस हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews