लॉकडाउन के बीच सलकनपुर धर्मशाला के पास बनी 6 दुकानों में लगी आग

लॉकडाउन के बीच सलकनपुर धर्मशाला के पास बनी 6 दुकानों में लगी आग

सीहोर।अनुराग शर्मा

सलकनपुर धर्मशाला के पास बनी प्रसाद की दुकानों में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। आग से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के पुलिस ने जब जांच की तो उसमें एक मानसिक विक्षिप्त युवती झाड़ू में आग लगाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने इस युक्ति को सिदिग्ध माना है घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जाता है कि एक दिन पहले भी एक दुकान में आग लग गई थी। जानकारी के अनुसार की रात करीब 1:00 बजे सलकनपुर धर्मशाला के पास लगी प्रसाद की दुकानों में आग लग गई है। आग से 6 दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर रेहटी से दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं दो अन्य दुकानों में आग लगती है इससे पहले ही वहां पर काबू पा लिया गया था इसी कारण इसमें कम नुकसान हुआ है। रेहटी थाना टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि आगजनी की घटना के कारण 6 दुकानदारों का कहना है कि आग लगने से उसमें रखे नारियल चिरोजी पूजा की सामग्री सब जल गई है। आग से  डेढ लाख का नुकसान हुआ है। यादव ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता लगाने के लिए जब सीसीटीवी कैमरे निकाले गए तो एक मानसिक विक्षित्त झाड़ू लगाती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त युवती को सिद्धि गंज मानकर प्रकरण दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews