7 हेक्टेयर वन भूमि पर था अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा, वन विभाग ने मुक्त कराई जमीन

7 हेक्टेयर वन भूमि पर था अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा, वन विभाग ने मुक्त कराई जमीन

दतिया।सत्येन्द्र सिंह रावत

जिला वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रयांशी सिंह के राठौर के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा सेवड़ा क्षेत्र के लांच में एक बड़ी बेदखली की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। वन विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही कर लांच ग्राम में अवैध रूप से वन विभाग की शासकीय भूमि पर कब्जा कर की जा रही फसल को नष्ट कर 7 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा कर बेदखली की कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार जिला वनमण्डलाधिकारी प्रयांशी सिंह राठौर ने ग्राम लांच में वन विभाग की जमीन को अवैध अतिक्रमणकारियों के कब्जे से 7 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराने के लिए वन रेंज गोराघाट, दतिया एवं सेवड़ा की टीम गठित कर निर्देश दिये। अधिकारी के निर्देश पर सेवड़ा, दतिया, गोराघाट वन विभाग की टीम एवं पुलिस प्रशासन के साथ राजस्व अधिकारी तहसीलदार दीपक यादव ने मोके पर पहुँच कर कार्यवाही को अंजाम दिया ओर 11 अतिक्रमणकारियों के कब्जे से वन विभाग की 7 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया है। बताया गया है कि लांच ग्राम में 11 किसान वर्ष 2017 से वन विभाग की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर करीब चार वर्षो से अवैध रूप से फसल कर रहे थे। कब्जे की जानकारी पर जिला वनमण्डलाधिकारी द्वारा तीन बार भारतीय वन अधिनियम धारा 80 के तहत नोटिस दिये गए थे तथा जबाब मांगा गया। किन्तु अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा एक भी नोटिस का जबाब नही दिया गया। काफी इंतजार के बाद अतिक्रमणकारियों पर वनमण्डलाधिकारी प्रयांशी सिंह राठौर ने गाज गिराते हुए कार्यवाही की है। डीएफओ श्रीमती प्रियांशी सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं SDO दतिया के इस सुलिया के मार्गदर्शन में
सीएस श्रोत्रीय, नीरज परिहार, राम शंकर भदोरिया, दयाल सिंह परिहार, जगजीत सिंह कुशवाह, श्रवण प्रताप परमार, लोकेंद्र परमार,अरविंद सिंह श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद कुशवाहा, राम कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार दीपक यादव एवं पुलिस स्टॉप तथा सेवड़ा दतिया गोराघाट रेंज के समस्त वनरक्षक की कार्यवाही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews