Sidhi News: सीधी जिले के कपड़े दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Sidhi News: सीधी जिले के कपड़े दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भीषण आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से कपड़े की दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आनन- फानन में दमकल विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची विभाग की टीम लगातार आप बुझाने के प्रयास में जुट गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से…

ग्राम पथरौला का मामला

दरअसल, मामला ग्राम पथरौला का है जहां शुक्रवार की देर शाम कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखे सामान और कपड़े पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। दमकल विभाग के साथ- साथ ग्रामीण और मालिक ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काफी देर बाद इसपर काबू पाया गया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं, थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल ने दुकान के मालिक व्यास मुनि गुप्ता को सांत्वना दी। साथ ही, आग लगने वजह तलाशी जा रही है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews