अबकारी विभाग-मांधाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 35 लाख 40 हजार का महुआ लहान सहित शराब जब्त 

अबकारी विभाग-मांधाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 35 लाख 40 हजार का महुआ लहान सहित शराब जब्त 

खंडवा, सुशील विधानी

आबकारी आयुक्त मप्र ग्वालियर के आदेश के पालन मे, कलेक्टर  खंडवा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी  व्ही एस सोलंकी के मार्गदर्शन मे आज आबकारी टीम खंडवा तथा माधांता पुलिस द्वारा ओंकारेश्वर के घने जंगलो में सुबह 5:00 बजे से अलग अलग क्षैत्र मे कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा ग्राम डुकिया के जंगलो में बैक वाटर किनारे बड़ी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन तथा शराब बनाने के उपकरण जब्त किये गये। डुकिया के जंगलो में 8 अलग अलग स्थानो से लावारिस स्थिति में लगभग 230 ड्रमों में 46 हजार किलो ग्राम महुआ लहान तथा 15 लीटर क्षमता की दो केनो मे 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

तत्पश्चात ओंकारेश्वर के नजदीक जंगल में स्थित ग्राम बाग नगर में 3 अलग-अलग स्थानो से कुल 70 ड्रमो में कुल लगभग 14 हजार किग्रा महुआ लाहन जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 60 हजार किलो ग्राम महुआ लाहन तथा 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, तथामदिरा बनाने के उपकरण जप्त कर मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जब्त महुआ लाहन का सैम्पल लेने के बाद शेष लाहन को विधिवत मौके नष्ट किया गया। जब्त महुआ लाहन, हाथ भट्टी मदिरा तथा शराब बनाने के उपकरण, ड्रामो आदि की अनुमानित कीमत 35 लाख 40 हजार रुपये के लगभग हैं। उक्त कार्रवाई में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश रणदा, आरएस तोमर, आर पी अहीरवार,  जेएस ठाकुर, तथा आबकारी उप निरीक्षक दीपक रोकडे आदि शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews