आईपीएल 2022 : विकेट पर लगी बॉल, लाइट भी जली, लेकिन आउट नहीं हुए मैक्सवेल, देखे वीडियो

आईपीएल 2022 : विकेट पर लगी बॉल, लाइट भी जली, लेकिन आउट नहीं हुए मैक्सवेल, देखे वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले आईपीएल 2022 के 67वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने किंग कोहली द्वारा खेली की रन की आक्रामक 73 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर मौजूद गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से मात दी।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़कर ठोस शुरुआत दी। खतरनाक हो रही इस साझेदारी को करामाती खान यानी की राशिद खान ने फाफ को गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर तोड़ा। कप्तान डु प्लेसिस ने 44 रन बनाए।

इसके बाद क्रीज पर आए खतरनाक ऑलराउंडर ग्लेंन मैक्सवेल और उन्हें जैसे ही राशिद ने पहली गेंद डाली, मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने गेंदबाज, खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स के साथ–साथ दर्शकों को भी चौंका दिया।

दरअसल, राशिद की खतरनाक अंदर आती हुई गेंद को मैक्सवेल पढ़ नहीं पाए और ये गेंद उन्हें चकमा देकर सीधे लेग स्टंप को छू कर निकल गई, बेल की लाइट जली और राशिद जश्न मनाने लगे लेकिन इस बीच बेल नीचे नहीं गिरी, जिसका मतलब मैक्सवेल नॉट आउट रहे।

इस घटना के बाद राशिद के साथ–साथ विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी सिर पकड़कर जमीन पर बैठ गए।

अंत में मैक्सवेल 44 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर दिनेश कार्तिक साथ टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाकर वापस लौटे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या की 62 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था।

इस जीत के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई है बशर्ते अगर शनिवार के मुकाबले में मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल को हरा दे तो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews