रीयल लाइफ श्रीदेवी बनी भोपाल की ये महिला, पैसे लेकर दी पति को प्रेमिका के साथ रहने की मंजूरी

रीयल लाइफ श्रीदेवी बनी भोपाल की ये महिला, पैसे लेकर दी पति को प्रेमिका के साथ रहने की मंजूरी

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। सभी ने कभी ना कभी जुदाई फिल्म (Judai Film) अपने जीवन में जरुर देखी होगी। जुदाई फिल्म में जिस तरह श्रीदेवी (Sridevi) अपने पति को एक करोड़ रुपए (one crore rupees) में बेच देती है, ठीक उसी तरह एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से भी आया है। इस मामले का खुलासा कुटुंब न्यायालय  (family Court) से हुआ है। इस मामले में एक महिला ने लगभग डेढ़ करोड़ की संपत्ति लेकर अपने पति को उसकी प्रेमिका को बेच दिया। महिला ने अपने पति की प्रेमिका से 60 लाख की कीमत के डुप्लेक्स(Duplex), एक प्लॉट (plot) और 27 लाख रुपए नगद (Cash) लिए हैं।

बेटी करना चाहती थी माता-पिता के बीच सुलाह

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के बच्चे काउंसलर सरिता राजानी के पास अपने माता-पिता के बीच सुलह कराने को लेकर गुहार लगाने पहुंचे थे। इस मामले में महिला का पति जो कि 42 साल का है उसका अपनी ही ऑफिस में काम करने वाली 54 साल की महिला से 8 साल से अफेयर चल रहा है।

काउंसलर के पास पहुंचे पति-पत्नी और वो

जहां एक और महिला के पति की मौत हो चुकी हैं वहीं उसका प्रेमी शादीशुदा (lover is married) है और उसकी शादी को 18 साल हो गए है। उसकी एक 16 साल की और एक 12 साल की बेटी (Daughters) है। वहीं जब पुरुष की पत्नी को उसके किसी अन्य महिला के साथ अफेयर (Affair) के बारे में पता लगा और जब उसकी प्रेमिका उसके साथ रहने की जिद करने लगी तो दंपत्ति के बीच काफी विवाद (Conflicts) हुआ। जिसके बाद दंपत्ति और प्रेमिका काउंसलर (Counselor) के पास पहुंचे, जहां उनकी तीन चरणों में काउंसलिंग की गई, जिसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए अपनी पूरी पूंजी उसकी पत्नी के नाम करने तैयार हो गई।

प्रेमिका को नहीं छोड़ना चाहता था महिला का पति

इस काउंसलिंग में पति ने कहा कि वे दोनों ही महिलाओं के साथ रहना चाहता है। वह ना ही अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता है और ना ही अपनी प्रेमिका के बिना रहना चाहता है। लेकिन पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका के साथ रहने से इंकार कर दिया। पति का कहना है कि वह अपनी बेटियों के कारण अपनी बीवी को नहीं छोड़ सकता है और ना ही है अपनी प्रेमिका को छोड़ना चाहता है। पति का कहना है कि उसे अपनी प्रेमिका के साथ रहना अच्छा लगता है।

प्रेमिका ने दिया ये ऑफर

वही प्रेमिका ने कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए और उसकी बेटियों और उसकी पत्नी के भविष्य को देखते हुए और उनके भरण-पोषण के लिए अपनी जीवन भर की कमाई उन्हें देने को तैयार हूं। प्रेमिका ने अपने प्रेमी की पत्नी के सामने अपनी जीवन भर की कमाई देने की शर्त रखी, जिससे पत्नी ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद महिला ने करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति अपने प्रेमी की बीवी के नाम कर दी।

बेटियों के भविष्य के लिए स्वीकारा ऑफर

काउंसलर ने आगे बताया की इस दंपत्ति के वैवाहिक जीवन को 18 साल हो गए थे। 18 साल का यह पवित्र रिश्ता टूट गया। काउंसलर का कहना है कि प्रेमिका को छोड़कर अपने परिवार के साथ रहने के लिए जब पति नहीं माना तो पत्नी को लगा कि ऐसे पति के साथ रहने से अच्छा है की उसे छोड़ दिया जाए और उसने अपने पति की प्रमिका के दिए गए ऑफर को स्वीकार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews