Indore Crime News : अकाउंटेंट ने दिया महिला शराब कारोबारी को धोखा, खाते से उड़ाए 60 करोड़ रुपए

indore news

Indore Crime News : इंदौर शहर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला शराब कारोबारी के खाते से 60 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। जिसको लेकर महिला कारोबारी ने अपने अकाउंटेंट के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर महिला ने अकाउंटेंट पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने पैसे निकाल कर शेयर और प्रॉपर्टी खरीद ली है। इतना ही नहीं उसने करोड़ों रुपए खुद के और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। अब पुलिस इस मामले को लेकर आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस गंभीरता से इस मामले को लेकर जांच में जुट चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर टीआई रविंद्र सिंह ने महिला कारोबारी वैशाली आकाश शिवहरे की शिकायत पर उनके अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया गया है कि वैशाली शिवहरे बियर एंड वाइन के नाम से शराब कंपनी की मालकिन है। एबी रोड स्थित प्रिंसेस बिजनेस पार्क में उनका ऑफिस भी है। उनके ऑफिस में अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह काम करते थे ऐसे में वैशाली शिवहरे के बैंक से जुड़ी सभी जानकारियां योगेंद्र सिंह के पास ही रहती थी। उसके पास खातों के पासवर्ड उसके अकाउंट नंबर सब कुछ रहता था।

इसका ही फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने खातों में से 60 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर लिए। कहा जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोग भी योगेंद्र के साथ शामिल है। जब इस मामले को लेकर वैशाली शिवहरे को पता चला और उसने जानकारी निकाली तो यह बात सामने आई कि 30 करोड़ उसके स्वयं के खाते से ट्रांसफर किए गए हैं। इतना ही नहीं डिजिटल सबूतों से भी छेड़छाड़ की गई है। वैशाली ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ रुपए जीरोधा डिमैट अकाउंट में भी लगाए गए हैं। ऐसे में अकाउंटेंट ने शेयर और प्रॉपर्टी इन पैसों से खरीद ली है। वैशाली ने पुलिस को खातों की जानकारी के साथ ट्रांसफर का लेखा-जोखा भी दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews