15 फरवरी के बाद विदेश से आने वाले यात्रियों की लिस्ट जारी

15 फरवरी के बाद विदेश से आने वाले यात्रियों की लिस्ट जारी

भोपाल। राज्य में 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटने वाले लोगों की सूची जारी की गई है।  जन स्वास्थ्य संरक्षण के हित में जारी ये सूची जारी की गई है ताकि अगर कोई इनके संपर्क में आए तो सावधानी रखे।

प्रशासन ने जिन लोगों में संक्रमण की संभावना हो सकती है ऐसे व्यक्तियों को होम Quarantine में रहने की ताकीद की है। सामुदायिक प्रयास से होम Quarantined लोगों को प्रोटोकॉल का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा प्रोटोकॉल का अनुसरण नहीं किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम या 104 हेल्पलाइन पर देने की अपील भी की गई है।

सभी quarantined लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत स्वास्थ्य निगरानी में रखा जा रहा है। Telemedicine के माध्यम से सभी quarantined व्यक्तियों को डॉक्टर के माध्यम से मेडिकल काउंसलिंग देने की व्यवस्था भी है।

सूची डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews