आखिर दिग्विजय को कौन कर रहा है परेशान!

आखिर दिग्विजय को कौन कर रहा है परेशान!

भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके अपना मोबाइल नंबर बंद करने की वजह अवांछित फोन कॉल्स को बताया है जो लगातार उनको चार-पांच दिन से परेशान कर रही हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि मैं इन कॉल्स के संबंध में मध्य प्रदेश के डीजीपी को शिकायत कर चुका हूं और साथ ही साथ अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से भी बात की है ।

इसके बाद भी फोन कॉल्स बंद नहीं हो रही। अफसोस इस हालत में मुझे अपने मोबाइल नंबर को ही बंद करना पड़ रहा है। दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा है कि कोरोना वायरस लाक डाउन के कारण मैं भोपाल के लैंडलाइन नंबर पर उपलब्ध हूं और लोग इन नंबरों पर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने ऐसी कॉल्स पर क्या कार्रवाई की है, जानकारी नहीं लग पाई। लेकिन बीजेपी इस पूरे मामले में चुटकी रही है।

भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केस वानी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में दिग्विजय सिंह पलायन वादी रवैया अपना रहे हैं और इस तरह की बातें करके जनसेवा से विमुख हो रहे हैं ।उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह चाहते तो आसानी के साथ उन कॉल्स को ब्लॉक कर सकते थे जो कि मोबाइल में ऑप्शन रहता है ।लेकिन ऐसा न करके इस तरह के ट्वीट करना उनका सुर्खियों में बने रहने का एक शगूफा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews