तीन दिन की राहत के बाद उज्जैन में नर्स समेत 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

तीन दिन की राहत के बाद उज्जैन में नर्स समेत 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन।

प्रदेश के उज्जैन(ujjain) जिले में 3 दिन की राहत के बाद कोरोना(corona) संक्रमण का आंकड़ा फिर बढ़ गया है। जहां मंगलवार को जिले में 15 साल के किशोर समेत छह और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। इसी के साथ उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है। वहीं जिले में अब तक 7 लोगों की इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है।

उज्जैन सीएमएचओ(cmho) डॉक्टर गवली ने बताया की नए संक्रमित मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनमें 52 साल के बुजुर्ग से लेकर 15 साल के किशोर तक शामिल है। वहीं मंगलवार से 3 दिन पहले तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं पाया गया था। जहां उज्जैन में डोर टू डोर(door to door) सर्वे में मरीजों के साथ साथ 24 स्टाफ नर्सों(staff nurse) को भी सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत। वहीं इससे पहले शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया था। इससे पहले रविवार को 72 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव(negative) आई थी। वहीं सोमवार को 111 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने 1794 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिनमें 627 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना शेष है।

बता दे कि से पहले नीलगंगा थाना के थाना प्रभारी यशवंत पाल का मंगलवार की सुबह कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। थाना प्रभारी यशवंत पाल पॉजिटिव थे और एमवाय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews