लॉकडाउन में किसानों को लेकर कृषि मंत्री का एक और बड़ा फैसला

पंजीयन

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (Corona crisis) और लॉक डाउन (lock down)में प्रदेश(mp) की शिवराज सरकार(shivraj sarkar) किसानों (farmers) पर विशेष फोकस किए हुए है और आए दिन किसानों के हित में फैसले ले रही है। अब सरकार ने चना(chana), मसूर(masur), सरसो(sarso) प्रतिदिन प्रति किसान उपार्जन सीमा समाप्त करने का फैसला किया है।वही उन्होंने कहा कि किसानों को बारदानों की कमी नहीं आने दी जायेगी, सोमवार से बारदानों(baardaan) की आपूर्ति होने लगेगी।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Farmer Welfare and Agriculture Development Minister Kamal Patel) ने बताया है कि सरकार प्रतिदिन प्रति किसान उपार्जन सीमा (Farmer earning limit) में वृद्धि के लिये प्रयासरत है। उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर(Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) से भारत सरकार की समर्थन मूल्य स्कीम (Support price scheme) अंतर्गत प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21(Rabi Marketing Year 2020-21) में चना, मसूर, सरसो के उपार्जन संबंधी सीमा को समाप्त करने का दूरभाष पर चर्चा कर अनुरोध किया।

मंत्री पटेल ने बताया कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर प्रतिदिन प्रति किसान 40 क्विंटल चना, मसूर, सरसो का उपार्जन किया जा रहा है। इससे किसानों को एक से अधिक बार मण्डियों में आकर परेशान होना पड़ता है। उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री  तोमर को कोविड-19 संक्रमण(Covid-19) के दौरान उपार्जन में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। बार-बार खरीदी केन्द्र में आने के कारण किसानों को असुविधा हो रही है। उपार्जन सीमा में वृद्धि होने से किसानों को होने वाले लाभों से अवगत कराया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा किसानों के हित में सकारात्मक निर्णय लिये जाने को आश्वस्त किया गया है।

बारदानों की कमी नहीं आने दी जायेगी
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बारदानों की कमी को पूरा करने के लिये आज नाफेड के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बारदानों की कमी को दूर कर लिया जायेगा। सोमवार से बारदानों की आपूर्ति होने लगेगी। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) के चेयरमेन डॉ. वीरेन्द्र सिंह और सीएमडी डॉ. संजीव कुमार चड्ढा ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश को आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews