अखिलेश यादव को बड़ा झटका, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने दिया इस्तीफा

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) में समाजवादी पार्टी के मुखिया को बड़ा झटका लगा है। अनिल यादव (Anil Yadav) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि, उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी से आहात होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

— Anil Yadav (@anil100y) February 27, 2021

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी के सभी पदों के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। यादव ने अपने इस्तीफे में लिखा है- ‘यह वह समाजवादी पार्टी नहीं है, जिसका मैं सच्चा सिपाही हूं।’ उन्होंने लिखा की ” मेरे इस्तीफे सन्दर्भ में उम्मीद करता हूं जो साथी इस सफर में मुझसे जुड़े वो बात को समझेंगे ”

यह भी पढ़े…MP Corona : कमलनाथ की CM शिवराज सिंह से मांग- इस योजना को फिर शुरु करें सरकार

अनिल यादव ने समाजवादी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी और कांग्रेस (Congress) की सोशल मीडिया इंचार्ज पंखुड़ी पाठक (Social Media Incharge Pankhuri Pathak) के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां (Offensive comments) की गई हैं, इससे वह आहत हैं। उनका ये भी आरोप है कि उनके आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

पॉलिटिक्स जानकारों कि मानें तो वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि उनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक भी कांग्रेस पार्टी में हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़े…Bhopal : सरकारी जेपी अस्पताल के फीवर क्लिनिक में स्टाफ की बदसलूकी, घंटों इंतजार के बाद बिना जांच लौटाया

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews