इंदौर का आनंद ज्वेलर्स 7 दिन के लिए बंद, 20 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

इंदौर का आनंद ज्वेलर्स 7 दिन के लिए बंद, 20 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच दिवाली पर बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदी की| शहर के आनंद ज्वेलर्स के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उसके बाद शहर में हड़कंप मच गया है। अब प्रशासन यहां खरीदी करने आये ग्राहकों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है, वहीं आनंद ज्वेलर्स 7 दिन के लिए बंद कर दिया गया है|

दरअसल, बुधवार को ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले 20 कर्मचारियों की एक साथ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पॉजिटिव केस सामने आने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है| जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ऐसे ग्राहकों के नाम पते जुटाकर उनका कोविड टेस्ट कराने के प्रयासों में जुटा है।

इधर, गुरुवार को आनंद ज्वेलर मामले में एक नई जानकारी सामने आई है जिसके तहत 71 सैम्पल की जांच में कुल 31 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है। लिहाजा, इंदौर में जिला कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर आज एडीएम अजय देव शर्मा, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम आनंद ज्वेलर्स को सेनेटाइजेशन के चलते 7 दिन के लिए बंद करने के लिए प्रबंधन को निर्देश दिये।

फिलहाल, आनंद ज्वेलर्स बन्द किया जा चुका है| वही एडीएम अजय देव शर्मा ने कहा कि हो सकता है शहर के अन्य बड़े शो रूम्स पर भी रेंडमली जांच की जा सकती है। वही उन्होंने ये भी बताया कि ज्वेलरी शो रूम पर सेंट्रलाइज्ड एसी होता है जिसके चलते कोरोना का प्रभाव अधिक संभावित रहता है लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews