मंदसौर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 8

मंदसौर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 8

मन्दसौर।तरुण राठौर

जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। या फिर यूं कहे की इसका संक्रमण लगातार जिले के अलग-अलग हिस्सों में फैलता जा रहा है। जिले के गरोठ क्षेत्र के बोलिया में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्रशासन को गुरुवार रात को मिली। इसके बाद बोलिया को पूरा सील कर दिया गया है। वहीं मंदसौर शहर के रामटेकरी और मेघदूत नगर के संबंधित व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कंटेंटमेंट क्षेत्र मुक्त कर दिया है।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि 38 वर्षीय बोलिया निवासी कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा गुरुवार को 16 जांच रिपोर्ट आई है। वह सभी नेगेटिव आई है। 42 सेंपल भेजे गए है। अब 93 जांच सेंपल की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीजों की दो-दो रिपोर्ट नेगेटिव आना जरूरी है। यह जांच पांच-पांच दिन के अंतराल में ली जाती है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई उनको लेकर की जाएगी। कोरोना सेंटर में 75 लेागों को क्वारनटाइन किया गया है। जिलेवासियों से अपील है कि सभी अपनी-अपनी भूमिका निभाएं। घरों में ही रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। रामेटकरी और मेघदूत नगर का कंटेंटमेंट क्षेत्र समाप्त कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews