खरगोन में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या पहुंची 4

खरगोन में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या पहुंची 4

खरगोन।त्रिलोक रामनेकर।

मध्यप्रदेश के खरगोन में भी अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जहां शनिवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में कुल 4 लोग कोविड19 से संक्रमित हो गए हैं। वहीं इनमें से एक मरीज की 30 मार्च को मौत हो चुकी है

जिला कलेक्टर ने पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोरोना संक्रमित मरीज बड़गांव का रहने वाला है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए मरीज के परिजनों के भी सैंपल हैं। वही बड़गांव मे मरीज जिस जगह का रहने वाला है। उसके 3 किलोमीटर की सीमा को सील कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews