मप्र में नेताओं पर कोरोना का कहर, कांग्रेस के दो और पूर्व मंत्री हुए संक्रमित

मप्र में नेताओं पर कोरोना का कहर, कांग्रेस के दो और पूर्व मंत्री हुए संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में भले ही कोरोना (Corona) की रफ़्तार पहले के मुकाबले अभी धीमी हो गई है| लेकिन अब अक्सर लोगों की भीड़ से घिरे रहने वाले नेता लगातार संक्रमित हो रहे हैं| कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री और कोरोना संक्रमित हो गए हैं| पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल (Kamleshwar Patel) व आरिफ अकील (Arif Aqueel) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| दोनों ही नेताओं ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है|

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट कर लिखा- बीते कल से Covid-19 के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मैंने Covid का टेस्ट कराया । रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आइसोलेशन में घर पर ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं,वह अपनी जांच अवश्य करा ले|

इधर, भोपाल उत्तर से विधायक व पूर्व मंत्री आरिफ अकील भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं| उन्होंने फेसबुक पर जानकारी दी है| उन्होंने लिखा-कल रात से मुझे कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोविड की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है। इस दौरान मेरे संपर्क में जो भी आये हो वो कृपया अपनी जाँच करवा ले। मुझे पूरा विश्वास है की अल्लहा हुकुम से जल्द ही स्वास्थ होकर आपकी सेवा में हाज़िर रहूँगा। बता दें कि आरिफ अकील कुछ दिनों पहले ही ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग होने के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews