अशोकनगर: स्वास्थ्य विभाग के मुखिया हुए कोरोना संक्रमित, उपचार के लिए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

अशोकनगर: स्वास्थ्य विभाग के मुखिया हुए कोरोना संक्रमित, उपचार के लिए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया| अशोकनगर स्वास्थ्य विभाग (Ashoknagar Health Department) के सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. हिमांशु शर्मा (Dr Himanshu Sharma) कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हो गए हैं। लोगो को कोरोना के प्रति सन्देश देने एवं अपनी जिम्मेदारी देते हुये डॉ शर्मा आम मरीजो को बनाये गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गये है। वह एंटीजन मशीन से हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने यह टेस्ट खांसी एवं हल्के बुखार के चलते कराया था। इस दौरान करीब 12 लोगों ने जांच कराई थी।

टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ. शर्मा होम आईओलेशन में रहने की बजाय तुलसी सरोवर के पास स्थित नर्सिंग सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए है। उल्लेखनीय है कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु शर्मा जिला अस्पताल में सिविल सर्जन भी हैं साथ ही वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार भी संभाल रहे हैं| इस कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकांश डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ आता है इसके अलावा वे जिला स्वास्थ्य अधिकारी होने के नाते वे कलेक्ट्रेट में होने वाली कई महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होते रहे हैं।

हालांकि डॉ शर्मा का कहना है कि बीते 2 दिन से वह इस मामले को लेकर एहतियात बारात रहे थे और बिना मास्क के कहीं भी आ जा नहीं रहे थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews