मध्यप्रदेश में चार राज्यों की बसों पर लगा प्रतिबंध बढ़ा, इस तारीख तक नहीं होगा आवागमन

BUS

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने पड़ोसी राज्यों में कोरोना (Corona) की बिगड़ते हालात को देखते हुए और अपने यहाँ के हालात देखने के बाद चार राज्यों की बसों की एंट्री पर लगी रोक को बढ़ा दिया है अब ये प्रतिबंध 23 मई तक रहेगा।  पहले सरकार ने 15 मई तक बसों की एंट्री पर रोक लगाई थी।

कोरोना (Corona) की चैन को ब्रेक करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) हरसंभव उपाय कर रही है। इसमें बसों के संचालन को रोकना  भी शामिल है जिससे दूसरे राज्यों के सक्रमितों पर नियंत्रण किया जा सके इसलिए मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने 23 मई तक महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ की बसों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर कुत्ते की पिटाई के मामले में इंदौर के युवक पर प्रकरण दर्ज

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविन्द सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी आदेश में मध्यप्रदेश के सभी क्षेत्रीय उप परिवहन आयुक्त और क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कोरोना वायरस के व्यापाक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को देखते हुए लोकहित में यह आवश्यक है कि 23 मई तक महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ की बसों के आवागमन को स्थगित किया जाता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews