
Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 2 करोड़ रुपए से कम राशि के एफडी के इंटरेस्ट रेट में बैंक ने इजाफा किया है। 30 मई यानी आज से नई दरें लागू हो चुकी हैं। बैंक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज दे रहा है।
इतने दिन के डिपॉजिट पर बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
यस बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 18 महीने के एफडी पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.5% है। 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज 8 मिल रहा है। तीसरे नंबर पर 1 साल 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम की एफडी आती है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8% है।
इन टेन्योर पर मिल रहा 7.25% ब्याज
- 1 साल कीफिक्स्ड डिपॉजिट
- 24 महीने से लेकर 36 महीने से कम की एफडी
- 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम की एचडी
- 60 महीने की एफडी
अन्य टेन्योर पर मिल रहा कितना रिटर्न
येस बैंक 60 महीने एक दिन से लेकर 120 महीने के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। 272 दिन से लेकर 1 साल से कम के डिपॉजिट पर 6.35%, 181 दिन से लेकर 271 दिन के एफडी पर 6.10% ,121 दिन से लेकर 180 दिन के एफडी पर 5% और 91 दिन से लेकर 120 दिन के एचडी पर 4.75% ब्याज बैंक दे रहा है।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

