ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। आकाश धोलपुरे

अपनी माँ से भी बड़ी उम्र की महिला से प्रेम संबंध का दावा करने वाले एक युवक ने मंगलवार रात को पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में भी ले लिया है। दरअसल, घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित सेटेलाईट ग्रीन टाउनशिप की है। जहां रहने वाली 45वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका उषा राठौर का गला पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय रोहित तराटकर ने दरांते से रेत दिया। इसके बाद घायल महिला को आनन फानन एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने मृत ब्युटीपार्लर संचालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. अस्पताल भेज दिया है। वही हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश रोहित को देररात ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका मृतक उषा राठौर को पास में ही रहने वाला रोहित आए दिन परेशान कर रहा था एक तरफा प्यार चलते पूर्व में भी रोहित के खिलाफ थाना लसूड़िया में शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई की थी इसी की रंजिश को लेकर रोहित ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। वही मृतक ब्यूटी पार्लर संचालिका के बेटे राहुल राठौर ने बताया कि युवक आये दिन परेशान करता था और रंजिश के चलते बदमाश ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews