ग्वालियर आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर एसपी को दिए ये निर्देश

शिवराज सरकार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करने आज रविवार को ग्वालियर आ रहे हैं।  वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ग्वालियर आने से पहले ग्वालियर के कलेक्टर एसपी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उन्हें लेने और छोड़ने एयर पोर्ट पर ना आएं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ग्वालियर संभाग के साथ मुरैना संभाग की भी समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) आज रविवार को ग्वालियर में क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक लेंगे। इसके साथ ही ग्वालियर एवं मुरैना संभाग के सभी जिलों में गठित क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक को भी संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) राजकीय विमान से प्रात: 11:30 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे ग्वालियर विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल से कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे ग्वालियर से राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें – पन्ना की रूंझ नदी में शवों को प्रवाहित करने पर रोक, गांवों में कराई मुनादी

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैठकों में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाये साथ ही उन्हें लेने व छोड़ने कोई भी अधिकारी एयर पोर्ट पर ना आये।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों से भी एयरपोर्ट पर आने के लिए मना किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews