रिटायरमेंट से पहले कलेक्टर ने 445 शस्त्र लाइसेंस सहित 34 आवेदन किये निरस्त

रिटायरमेंट से पहले कलेक्टर ने 445 शस्त्र लाइसेंस सहित 34 आवेदन किये निरस्त

अशोकनगर|हितेंद्र बुधौलिया

अपने रिटायरमेंट से 1 दिन पहले अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने पहले से बने 445 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये है ।जबकि शस्त्र लाइसेंस 34 आवेदनो को भी निरस्त कर दिया है।कलेक्टर ने यह कार्यवाही तब की है जब बहुत से लोग जाते जाते कलेक्टर को शस्त्र लाइसेंस के लिये सिफारिसे करा रहे थे।जो आवेदन निरस्त किये है उनके बारे में कहा गया है उनकी उपयोगिता सिध्द नही होती जबकि 445 पहले से बने शस्त्र जिनमे जायदातर बंदूके है उन्हें समय पर नवीनीकरण ना कराने एवं ऑनलाइन ना कराने के कारण निरस्त किया गया है।यह जानकारी जनसंपर्क कार्यलय द्वारा प्रेसनोट जारी करके दी है

उल्लेखनीय है कि अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा कल 30 तारीख को रिटायर्ड हो रही है।जिले भर के हजारों लोग बन्दूको के लाइसेंस के लिये लगातार प्रयास कर रहे थे।ऐसे में कलेक्टर की सेवा समापन से एक दिन पहले भारी संख्या में बन्दूको के लायसेंस निरस्त करने के समाचार का प्रेसनोट जारी किया गया है।इसके कई मायने निकाले जा रहे है।जिले भर में हाल ही में कई शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने की चर्चाएं सामने आ रही थी।इसी बीच यह समाचार जारी किया गया कि आवेदन एवं शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये गये है।

माना जा रहा है यह कार्यवाही जिसे रूटीन का नाम दिया जाएगा वह उस चर्चा को विराम लगाने के लिये भी की जा सकती है ।जिसमे भारी संख्या में शस्त्र लाइसेंस जारी होने की बातें सामने आई थी।इस प्रेसनोट में यह तो बताया गया है कि 445 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये है।जिनमे 235 आत्मरक्षा एवं 210 लायसेंस खेती के लिये लिये जारी किये गये थे, इन शस्त्रों को जमा करने के आदेश भी जारी किये गये है।साथ ही 34 आवेदन निरस्त कर दिये है।मगर बीते 15 दिन में कितने लायसेंस बनाये गये है वो जानकारी नही दी गई।जबकि सवाल नये लायसेंस देने पर उठाए जा रहे है जिन्हें जारी करने का स्वविवेक का अधिकारी कलेक्टर के पास होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews