Indore: उपचुनाव से पहले कांग्रेस-BJP आमने-सामने, जनजागरण अभियान की होगी शुरुआत

पंचायत चुनाव

इंदौर।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा और उप चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों आमने सामने आ गई है। दोनों पार्टी ने तय किया है कि वह मध्य प्रदेश के सबसे संक्रमित शहर इंदौर में जन जागरण अभियान चलाएगी। जनजागरण अभियान में जहां एक तरफ भाजपा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेगी वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इंदौर में 25 लाख मास्क बांटेगी।

दरअसल कांग्रेस का जन जागरण अभियान सरकार के खिलाफ ज्यादा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को 25 लाख मास्क (mask) बांटेगें और लोगों को बताएंगे कि आप सरकार से भरोसे मत रहो। अब खुद संभलों। विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर में कोरोना के लिए केन्द्र,राज्य सरकार और जिला प्रशासन दोषी है। बावजूद इसके हम कोरोना की लड़ाई प्रशासन के साथ मिलकर लड़ेंगे। उधर बीजेपी आज शहर में जनजागरुकता अभियान चला रही है।पार्टी के सभी विधायक,सांसद और पदाधिकारी आज शहर के प्रमुख चौराहों पर तख्तियां लेकर खड़े होंगे। उसमें सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क लगाने और सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील लोगों से की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था की उपचुनाव के लिए कांग्रेस जनता की राय के मुताबिक उम्मीदवार तय करेगी। जिसके लिए कांग्रेस जगह-जगह पर सर्वे करवा रही है। अभी देखना दिलचस्प होगा कि आमने सामने की लड़ाई में जनता को कितना फायदा मिलता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews