Bhopal News : ठेकेदार ने पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खाया, कर्ज से परेशान होकर उठाया कदम

Bhopal News : ठेकेदार ने पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खाया, कर्ज से परेशान होकर उठाया कदम

Bhopal News : दिल दहलाने वाली घटना में राजधानी के बैरागढ़ कलां में एक ठेकेदार ने पूरे परिवार ने साथ में जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि ये कर्ज से परेशान थे और इसी कारण इन्होने ये आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ कलां में रहने वाले किशोर जाटव (40 वर्ष) ठेकेदारी का काम करते हैं और उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था और वो इसे चुका नहीं पा रहा था। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह इन सभी ने एक साथ जहर खा लिया। इसके बाद इन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया  है जहां इनका इलाज जारी है। फौरी तौर पर माना जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर ही इन्होंने ये कदम उठाया है लेकिन अभी किसी के भी बयान नहीं हो सके है इसलिए निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। ठेकेदार के भाई रमेश जाटव ने पुलिस को बताया है कि उसका कामकाज ठीक नहीं चलने से वो काफी समय से परेशान चल रहा था और उसने कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews