उज्जैन शराबकांड में बड़ी कार्रवाई, सहायक आबकारी आयुक्त अग्निहोत्री को हटाया

उज्जैन शराबकांड में बड़ी कार्रवाई, सहायक आबकारी आयुक्त अग्निहोत्री को हटाया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उज्जैन (Ujjain) में जहरीली शराब (Alcoho ) से हुई मौतों के मामले में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है| सरकार (Government) ने मामला सामने आने के तीन दिन बाद आख़िरकार आबकारी विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की है| उज्जैन के सहायक जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है|

उज्जैन के सहायक जिला आबकारी आयुक्त केसी अग्निहोत्री को ग्वालियर स्थित मुख्यालय अटैच किया गया है। इस सम्बन्ध में वाणिज्यिक कर विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किये हैं| विक्रमदीप सांगर को सहायक जिला आबकारी आयुक्त उज्जैन बनाया गया हे|

इधर, मामले में खाराकुआं थाने के निलंबित आरक्षक अनवर और नवाब के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ये दोनों सिकंदर और गब्बर के साथ जहरीली शराब व्यवसाय में सहयोग करते थे। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 धारा 328 आबकारी एक्ट की धारा 49 ए 3 आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आज नगर निगम से बर्खास्त आरोपी गब्बर के जूना सोमवारया स्थित मकान को तोड़ने नगर निगम, पुलिस और की टीम उनके घर पहुंची| इस मौके पर भारीप पुलिस बल तैनात रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews