बड़ा ऐलान, देशभर में 13 जनवरी से हो सकती है कोरोना टीकाकरण की शुरुआत

बड़ा ऐलान, देशभर में 13 जनवरी से हो सकती है कोरोना टीकाकरण की शुरुआत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर हो रहा इंतजार अब ख़त्म होने वाला है| केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत में कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) 13 जनवरी को दी जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्राई-रन के फीडबैक के आधार पर यह ऐलान किया है। हाल ही में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को DCGI की मंजूरी मिलने के बाद राज्यों में वैक्सीन को लेकर किया गया ड्राई रन (Covid Dry Run) भी सफल रहा है|

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सरकार 10 दिनों के अंदर कोरोना वैक्सीन को रोलआउट करने को तैयार है| उन्होंने कहा कि इमरजेंसी यूज़ ऑथोराइजेशन जिस दिन हुआ है उसके 10 दिन के भीतर टीकाकरण शुरू होने की पूरी तैयारी है| उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सेशन बांटने की पूरी प्रकिया इलेक्ट्रॉनिकली होगी| लाभार्थी को वैक्सीनेशन हुआ ये डिजिटली रिकॉर्ड किया जाएगा और उसे अगला डोज़ लेने कब आना है इसकी जानकारी भी उसे डिजिटली मिलेगी| उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद अगर उसका कोई बुरा प्रभाव होता है तो उसकी ​रियल टाइम रिपोर्टिंग के लिए कोविन वैक्सीन डिलीवरी मैनेजमेंट सिस्टम में प्रावधान किया गया है|

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में 4 प्राथमिक वैक्सीन स्टोर मौजूद है. ये स्टोर करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में है. इसके बाद देश 37 वैक्सीन केंद्र हैं| यहां वैक्सीन स्टोर किया जाएगा| इसके बाद वैसीन को फ्रीजर डब्बों में जिला स्तर में भेजा जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews