भोपाल कलेक्टर का बड़ा फैसला- 8 जून से नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल

भोपाल कलेक्टर का बड़ा फैसला- 8 जून से नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh)की राजधानी भोपाल(bhopal) लगातार तेजी से बढते कोरोना मरीजों (corona positive) की संख्या को लेकर कलेक्टर तरुण पिथौड़े (Collector Tarun Pithode) बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर ने एक हफ्ते और धार्मिक स्थलों को ना खोलने का फैसला किया है।इस संबंध में देर शाम गाइडलाइन सहित आदेश जारी हो सकते है। उम्मीद की जा रही है कि एक हफ्ते बाद मंदिरों को खोला जा सकता है।वही होटल, रेस्टोरेंट और मॉल सोमवार से खुलने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल,सोंमवार 8 जून से देश और प्रदेश के मठ, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारे और शिवाले सब खुलने जा रहे हैं, लेकिन भोपाल में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खोला जाएगा। यह निर्णय रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में सभी धर्मों के प्रमुखों से बातचीत के बाद कलेक्टर ने यह निर्णय लिया। धार्मिक स्थल खुलने से कोरोना के बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा। इसी को देखते हुए सोमवार से कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खुलेगा। कलेक्टर भोपाल तरूण पिथोडे ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक की है और यह फैसला लिया है। उम्मीद की जा रही है कि एक हफ्ते बाद मंदिरों को खोला जा सकता है।वही होटल, रेस्टोरेंट और मॉल सोमवार से खुलने की संभावना जताई जा रही है।

बता दे कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में पॉजिटिव मरीजो की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।आज रविवार को फिर 50 नए कोराना पॉजिटिव मिले है जिसके बाद भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1900 पहुंच गई है, इनमें से 1325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।वही अबतक 65 की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews