बड़ी राहत: कोरोना से मृत महिला के पति सहित सभी की रिपोर्ट नेगेटिव, सैंपल पर सवाल

बड़ी राहत: कोरोना से मृत महिला के पति सहित सभी की रिपोर्ट नेगेटिव, सैंपल पर सवाल

अशोकनगर|हितेन्द्र बुधौलिया|

27 अप्रैल को भोपाल(bhopal) की अस्पताल(hospital) में कोरोना वायरस(corona virus) से मृत महिला शांति बाई के पति की रिपोर्ट(report) आज नेगेटिव(negative) प्राप्त हुई है ।साथ ही उसको भोपाल से अशोकनगर(ashoknagar) ला रहे एंबुलेंस ड्राइवर(ambulance driver) की रिपोर्ट भी नेगेटिव है।महिला की मौत के बाद उसके संपर्क रहे लोगो की 96 भेजी गई थी।सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।जिले के लिये यह राहत भरी बात है मगर एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया की आखिर ईसागढ़ की महिला को कोरोना संक्रमण के चपेट में कहा से आ गई।
उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को भोपाल की अस्पताल में ईसागढ़ कस्बे की रहने वाली शांति बाई की मौत हो गई थी।जिसके बारे में बताया गया कि उसकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी। इसके बाद अशोकनगर जिले में तमाम सारे एहतियात बरते गए थे। बड़ी बात है कि यह महिला भोपाल से पहले जिला चिकित्सालय एवं ईसागढ़ अस्पताल में उपचाररत थी ।यहां इसका उल्टी-दस्त का ईलाज किया गया था। उच्च उपचार के लिए भोपाल रैफर किया गया था ।अशोकनगर में उपचार के दौरान इसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नही दिखे थे इसलिए इसका सैंपल यहां नहीं लिया गया था।

ईसागढ़ के वार्ड नंबर 14 में रहने वाली शांति बाई की मौत के बाद उसके आसपास के लोग एवं उसका पति जिस रामनगर में काम करता था ,वहां के लोगों के अलावा जिला चिकित्सालय में उपचार करने वाले डॉक्टर व अन्य स्टाफ के साथ साथ महिला के परिजनों की सैंपल लिए गए थे।बीते तीन दिन में सभी सेम्पिल आ गया जिले के लिये बड़ी राहत की बात यह है कि सभी सेम्पिल की रिपोर्ट निगेटिब आई है।
महिला की मौत के बाद उसके पति को भोपाल में ही कोरेण्टाइन कर दिया गया था। मगर वह वहां से फरार हो गया था ।जिसे पुलिस ने जिले की सीमा में घुसने से पहले घाट बमुरिया पर पकड़ लिया था एवं उसका सेंपल कराकर उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था ।साथ ही उसको लेकर आ रहे एंबुलेंस के ड्राइवर का भी सैंपल लिया गया था ।आज 56 रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें इन दोनों की रिपोर्ट भी है। सभी रिपोर्टों के साथ इन दोनों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

आखिर महिला कैसे हुई संक्रमित– कोरोना से मर्त महिला के नजदीक के एवं मिलने जलने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ।यह सवाल तेजी के साथ सामने आया है कि आखिर यह महिला कहां से कोरोना से संक्रमित हो गई। क्योंकि उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह कुछ माह से गंभीर बीमार थी और घर से बाहर ही नही निकलती थी। साथ ही डॉक्टरो ने लगातार उसका उपचार किया उस दौरान भी कोई लक्षण नहीं थे।भोपाल में चंद घंटे उपचाररत रही, इसी दौरान उसका कोरोना सैंपल हुआ और पॉजिटिव पाई गई। अभी सवाल उठता है कि आखिर यह कैसे हुई और कब संकृमित हुई। साथ ही लोग अब सैंपल पर सवाल उठाने लगे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews