उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

बीजेपी सांसद

भोपाल। एमपी (madhypradesh)में उपचुनाव (by election)से पहले सिंधिया समर्थकों(scindia suppoters) ने कांग्रेस (congress) को एक और बड़ा झटका दे दिया है।इंदौर (indore)और सांवेर के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी(bjp) ज्वाइन कर ली है। सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट(Scindia pro-cabinet minister Tulsi Silavat) के नेतृत्व में आज सोमवार को सांवेर और इंदौर  के कई कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा (BJP state president Vishnu Dutt Sharma) ने उन्हें पार्टी की पट्टी पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु शर्मा ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि जिस गति से मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में काम कर रही है और भाजपा का संगठन जिस गति से काम कर रहा है। उस यात्रा में  ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस के मित्र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मंत्री  तुलसी सिलावट जी के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी नेताओं का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सांवेर भी तुलसी सिलावट जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होगा। भाजपा में शामिल होने के पश्चात सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हम प्राण प्रण के साथ जुटेंगे।

इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

सदस्यता ग्रहण करने वालों में वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य  दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर  हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी  हुकुम सिंह पटेल, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य  ओम सेठ शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews